aligarh muslim university news amu court members नियुक्त

AMU News अलीगढ़, 25 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तीन विभागाध्यक्षों तथा पांच हालों के प्रोवोस्टों को वरिष्ठताक्रम में विश्वविद्यालय कोर्ट का नया सदस्य नियुक्त किया गया है।

रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद मुनीर, इतिहास विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर गुलफशां खान और जन संचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर पीताबास प्रधान को विभागाध्यक्ष के वरिष्ठताक्रम में विश्वविद्यालय कोर्ट का तीन वर्ष या उनके विभागाध्यक्ष पद पर बने रहने तक सदस्य नियुक्त किया गया है।

जबकि हादी हसन हाल के प्रोवोस्ट प्रोफेसर गुलाम सरवर हाशमी, नदीम तरीन हाल के प्रोवोस्ट डा. राशिद अली, आरएम हाल के प्रोवोस्ट प्रोफेसर मोहम्मद आसिफ, एसएस हाल साउथ के प्रोवोस्ट डा. फारूक अहमद डार और बीबी फातिमा हाल की प्रोवोस्ट डा. गजाला यासमीन को प्रोवोस्ट पद के वरिष्ठताक्रम में यूनिवर्सिटी कोर्ट का सदस्य नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गये हैं।