Aligarh Numaish 2024 28 जनवरी से 22 फरवरी तक लगेगी फोटोग्राफी वीडियोग्राफी पर लगी रोक

Aligarh Numaish 28 जनवरी से 22 फरवरी तक लगेगी अलीगढ़ नुमाइश

Aligarh Numaish फिजूल खर्ची पर डीएम ने दिखाए सख्त तेवर

फोटोग्राफी वीडियोग्राफी समेत कुछ अन्य कार्यों पर लगाई रोक

नुमाइश फण्ड से कराई जाएंगी 51 कन्याओं की शादियां

51 कन्याओं की शादियां

Aligarh News अलीगढ़ 01 नवम्बर 2023 इस बार aligarh numaish 28 जनवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
Aligarh Mahotsav 2024 अलीगढ़ की नुमाइश एक ऐसा आयोजन है जिसका शहरी एवं ग्रामीण वर्ष भर इंतजार करते हैं। नुमाइश यानी राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन इस बार

Aligarh Mahotsav 2024 अलीगढ़ की नुमाइश एक ऐसा आयोजन है जिसका शहरी एवं ग्रामीण वर्ष भर इंतजार करते हैं। नुमाइश यानी राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन इस बार 26 दिन के लिए किया जा रहा है।

DM Aligarh नुमाइश आयोजन के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।

सर्दियों की आहट आरंभ होते ही अलीगढ़ वासियों को नुमाइश की याद आनी शुरू हो जाती है। इतिहास रहा है कि दिसंबर, जनवरी, फरवरी के मध्य नुमाइश का आयोजन किया जाता रहा है।
इस बार बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि अलीगढ़ नुमाइश का आयोजन

इस बार बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि अलीगढ़ नुमाइश का आयोजन 28 जनवरी से 22 फरवरी तक 26 दिनों के लिए किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धन परिवार की 51 कन्याओं का विवाह किसी भी शुभ तिथि पर नुमाइश आयोजन की अवधि में नुमाइश फण्ड से कराया जाएगा।

DM Aligarh जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने फिजूल के कुछ खर्चों पर लगाम लगाते हुए कहा कि आज के डिजिटल जमाने में सभी के पास बेहतर गुणवत्तायुक्त मोबाइल होता ही है। ऐसे में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य करना फिजूल खर्च ही है।
उन्होंने निर्णय लिया है कि इस बार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी का कार्य नहीं कराया जाएगा। विभिन्न मंचों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्मारिका का प्रकाशन नहीं होगा। खेलों को विशेष महत्व देते हुए गत वर्ष की भांति ही खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

कृष्णांजलि के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए कोहिनूर एवं कृष्णांजलि मंच पर बारी-बारी से बड़े एवं अच्छे स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि कोहिनूर मंच की भव्यता के साथ कृृष्णांजलि सभागार एवं दरबार हाल के ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखा जा सके। शिल्पग्राम को विशेष तौर पर सजाने संवारने के लिए हस्तशिल्पियों को समय रहते आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी अमित कुमार भट्ट सामान्य मंत्री एवं तहसीलदार सौरव यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह, पी0के0 तिवारी, सीओ सिटी अभय कुमार पाण्डेय, एसीएम संजय मिश्रा, के0बी0 सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव पुष्कर, कौशल कुमार समेत कार्यकारिणी सदस्य पंकज धीरज, गया प्रसाद गिर्राज, मुख्तार जैदी, मुबीन खान, विष्णु कुमार बंटी, डॉक्टर मुदस्सिर अली, पिंकी भाटिया, जावेद सईद, सरदार दलजीत सिंह समेत सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।