Aligarh Muslim University News प्रो. शाहिना तरन्नुम Amu अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष नियुक्त

Amu News अलीगढ़ 15 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर शाहीना तरन्नुम को तीन साल की अवधि के लिए अंग्रेजी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विभागाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

प्रोफेसर तरन्नुम पिछले 37 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण और अनुसंधान में लगी हुई हैं। उन्होंने दो पुस्तकें, ‘अंडरस्टैंडिंग जॉन डोने’ और ‘ब्रेख्तियन वेरफ्रेमडुंगः ए स्टडी ऑफ सीन ओश् केसीज सेलेक्ट प्लेज’ प्रकाशित हुई हैं और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की पत्रिकाओं में उनके 10 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।

उन्होंने भारत और विदेश में लगभग 40 सम्मेलनों और सेमिनारों में भाग लिया और पेपर प्रस्तुत किए और 2005 में सह-प्रमुख अन्वेषक के रूप में यूजीसी के एक शोध प्रोजेक्ट, ‘अंग्रेजी में पोस्ट-इंडिपेंडेंट इंडियन फिक्शन में मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधित्व’ पूरा किया।

प्रोफेसर तरन्नुम इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर थिएटर रिसर्च और शेक्सपियर सोसाइटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों के सदस्य रही हैं, उन्होंने कला संकाय के जर्नल का संपादन और समीक्षा की और एएमयू की आंतरिक शिकायत समिति की पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उन्हें अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें डॉ जाकिर हुसैन फाउंडेशन वुमन प्राइड अवार्ड, जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड अवार्ड और मुमताज जहां हैदर मेमोरियल गोल्ड मेडल, एएमयू शामिल हैं।

वह आधुनिक नाटक, थिएटर अध्ययन, मेटाफिजिकल पोएट्री और महिला लेखन सहित अंग्रेजी साहित्य के विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता रखती हैं।