Amu News अलीगढ़ 13 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग में रूसी भाषा के सहायक प्रोफेसर डॉ. रविंदर सिंह को मास्को के संघीय राज्य बजटीय विभाग ‘रॉसिस्काया गजेटा के संपादकीय कार्यालय’ और मास्को शहर के बाहरी आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 24वें अंतर्राष्ट्रीय पुश्किन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि, मास्को सरकार के मंत्री मिखाइल श्विदकोई, रक्षा मंत्रालय के मास्को शहर विभाग के प्रमुख सर्गेई चेरेमिन, मास्को शहर ड्यूमा के निदेशक दिमित्री कोझाएव, रॉसिस्काया गजेटा के उप प्रधान संपादक यादविगा युफेरोवा और रूसी भाषा के पुश्किन राज्य संस्थान के कार्यवाहक रेक्टर निकिता गुसेव ने भाग लिया।
मॉस्को की अपनी यात्रा के दौरान, डॉ. सिंह ने कई रूसी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया और प्रसिद्ध शिक्षाविदों, कवियों और लेखकों के साथ बातचीत की, जिन्होंने अकादमिक आदान-प्रदान के लिए एएमयू के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की।