AMU News: छह छात्रों का Qualcomm में Campus Placement से चयन

एएमयू के छह छात्रों का क्वालकॉम में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए चयन

अलीगढ़, 2 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छह छात्रों का हाल ही में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से क्वालकॉम में चयन हुआ है। यह चयन कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुआ।

क्वालकॉम ने पहली बार एएमयू में कैंपस भर्ती के लिए भाग लिया। चयन प्रक्रिया में कई चरणों की परीक्षा और साक्षात्कार शामिल थे, जिनमें छात्रों ने अपने तकनीकी ज्ञान, समस्या समाधान क्षमता और योग्यता का प्रदर्शन किया।

AMU Qualcomm Campus Placement 2026 में ZHCET के छह BTech Computer छात्रों का चयन

छह छात्रों का Qualcomm में Campus Placement के जरिए चयन

चयनित छात्रों में भौमिक वाष्र्णेय कुंजल वाष्र्णेय, मोहम्मद अनस, अल अमीन, एम. आरिफ रैनी और मोहम्मद शीजान खान शामिल हैं। सभी छात्र बीटेक कंप्यूटर के 2027 बैच के विद्यार्थी हैं।

जेडएचसीईटी के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने चयनित छात्रों को बधाई दी और प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय के प्रयासों की सराहना की।

जेडएचसीईटी की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. मुईना अतहर ने भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने और कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित तकनीकी कंपनी में अपना करियर शुरू करने का अवसर देने के लिए क्वालकॉम की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय क्वालकॉम के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा तथा उम्मीद है कि भविष्य में भी एएमयू के विद्यार्थियों को ऐसे और अवसर मिलेंगे।

उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा, तकनीक और व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।