नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, सीवान जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित
सीवान/सारण | 21 फरवरी 2026 (शनिवार) — नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सारण प्रमंडलीय अध्यक्ष निरंजन कुमार तथा अतुल कुमार श्रीवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सीवान जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन एवं पूर्व सदस्यों की प्रोन्नति की घोषणा की गई। संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।

🔹 सारण प्रमंडलीय कमिटी
श्री मनीष कुमार गिरी – अध्यक्ष, सारण प्रमंडल
श्री प्रमोद रंजन – महासचिव, सारण प्रमंडल
श्री अरविंद सिंह – उपाध्यक्ष, सारण प्रमंडल
श्री मोहम्मद सादिक – सचिव, सारण प्रमंडल
श्री राणा प्रताप – उपाध्यक्ष
🔹 सीवान जिला कमिटी
श्री अनुमान – जिलाध्यक्ष, सीवान
श्री अमरनाथ शमी – जिला महासचिव
श्री पंकज कुमार – उपाध्यक्ष
श्री तक्षण कुमार – उपाध्यक्ष
श्री अंकन कुमार – सचिव
श्री राहुल कुमार – संयुक्त सचिव
श्री अमित कुमार – सदस्य
श्री लव प्रताप सिंह – सदस्य
श्री नीतिन कुमार – सदस्य
🔹 बिहार प्रदेश कमिटी
श्री निरंजन कुमार – सदस्य
श्री अतुल कुमार श्रीवाल – सदस्य
बैठक के दौरान एम.एम. कॉलोनी निवासी एवं Select 24 News के संपादक श्री मोहम्मद सादिक को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सारण प्रमंडलीय सचिव मनोनीत किए जाने पर शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें हार्दिक मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।