Aligarh Muslim University News एएमयू शिक्षक एनएएमएस के आजीवन सदस्य चयनित

Amu News अलीगढ़, 16 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के जेनेटिक्स सेक्शन के डॉ. हिफ्जुर आर. सिद्दीक को प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस), भारत का आजीवन सदस्य चुना गया है। यह सदस्यता चिकित्सा विज्ञान, विशेष रूप से ट्रांसलेशनल कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रदान की गई है। डॉ. सिद्दीक को पहली बार 2021 में एनएएमएस के आजीवन सदस्य के रूप में चुना गया था और 2022 में उन्हें उनके कार्यों के लिए इंडियन बायोटेक सोसाइटी द्वारा फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान, आईपीएस और जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मुख्तार खान सहित एएमयू बिरादरी ने डॉ. सिद्दीक को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।

डॉ. सिद्दीक को यंग साइंटिस्ट अवार्ड (2010), फरहा दीबा अवार्ड (2017) और इनोवेटिव रिसर्चर ऑफ द ईयर अवार्ड (2019) से सम्मानित किया जा चूका है। 2022 में, एएमयू ने उन्हें वर्ष के उत्कृष्ट शोधकर्ता के लिए सर सैयद इनोवेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।