Amu News डाॅ. मुईद रशीदी ‘भारतीय भाषा परिषद युवा पुरस्कार सम्मान – 2025‘ से सम्मानित

Amu News : प्रतिष्ठित उर्दू कवि और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में शिक्षक डॉ. मुईद रशीदी को ‘भारतीय भाषा परिषद युवा पुरस्कार सम्मान – 2025’ के लिए चयनित किया गया है, यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार है जो हर साल विभिन्न भारतीय भाषाओं में चार युवा लेखकों को दिया जाता है। डॉ. रशीदी को उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है।

पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक प्रमाणपत्र, शॉल और 51 हजार रूपये नकद राशि 1 मई को कोलकाता में एक समारोह में यह सम्मान डॉ. राशिदी को दिया जाएगा, जिसमें साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। भारतीय भाषा परिषद की स्थापना 1975 में हुई थी और यह भारतीय साहित्य में भाषाई विविधता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

डॉ. राशिदी उर्दू में एक प्रभावशाली आवाज बनकर उभरे हैं, जो अपनी काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नए दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। यह सम्मान उन्हें 2013 में साहित्य अकादमी, दिल्ली से युवा लेखकों के लिए प्राप्त पुरस्कार के बाद दिया गया है। उन्होंने अब तक सात पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें प्रमुख काव्य संग्रह ‘आखिरी किनारे पर’ (उर्दू) और ‘इश्क’ (हिंदी) शामिल हैं, दोनों को रेख्ता फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।