Aligarh स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र अशोक कलंकी का निधन

Aligarh News 03 जुलाई 2024 : अलीगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वरिष्ठ सहयोगी अशोक कलंकी जी का कल रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। कलंकी जी के परिवार का भारत की स्वतंत्रता के लिए बड़ा योगदान रहा है। इनके पिता भारत छोड़ो आंदोलन के अंर्तगत क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित होकर सन 24 सितम्बर 1942 में रेलवे स्टेशन अलीगढ़ बम कांड के नायक रहे थे। इनकी माता जी को भी जेल में काफी यातनाएं दी गई। अपने अडिग सिद्धांतवादी विचारों के कारण उन्होंने जहर का सेवन कर प्राण त्याग दिए थे। चाचा श्री गणेश कलंकी जी के क्रांतिकारियों की मुखबिरी करने के कारण पुलिस द्वारा अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। एक दिन पुलिस ने मिठाई खिलाने के बहाने बुलाकर पुलिस स्टेशन में पेड़ पर लटकाकर अत्यधिक पीटा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पेशे से वकील श्री कलंकी जी का अपने अटल, सरल नेक सिद्धांतों के कारण हर जगह नाम रहा।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर पाल सिंह जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, संरक्षक तस्मीर कौर योगेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश चंद्र शर्मा, कामेश गौतम, सत्यदेव शर्मा, मनमोहन सिंह सचदेवा, कर्मवीर सिंह, सत्यप्रकाश रोहतगी, दिनेश चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, बसंत बंसल ने मौन धारण कर श्री कलंकी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।