Amu News शोभा कंस्ट्रक्शन्स दुबई में 8 छात्रों का चयन

8 एएमयू छात्रों का चयन

Amu News अलीगढ़, 23 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जीवन विज्ञान, इंजीनियरिंग, सामाजिक विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों के आठ छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है।

चयनित कंपनियों में शोभा कंस्ट्रक्शन्स (दुबई), कृतिम एसआई डिजाइन्स और स्पॉट्रिक सिस्टम्स शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद इन छात्रों को बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, लिंग्विस्ट तथा लॉजिस्टिक्स एंड मैटीरियल्स कोऑर्डिनेटर के पदों के लिए चुना गया।

एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद ने बताया कि चयनित छात्रों में अब्दुल कबीर (बी.कॉम) स्पॉट्रिक सिस्टम्स – बिजनेस डेवलपमेंट), मोहम्मद कासिम रफीक (एमएससी – बॉटनी – स्पॉट्रिक सिस्टम्स – बिजनेस डेवलपमेंट), अबू सहमा (बी.कॉम. – स्पॉट्रिक सिस्टम्स – बिजनेस डेवलपमेंट), अफजल अब्बास जैदी (बी.आर.आई.एम. – स्पॉट्रिक सिस्टम्स – बिजनेस डेवलपमेंट), सुमैया मुस्तकीम (एम.ए. – लिंग्विस्टिक्स – कृतिम एसआई डिजाइन्स – लिंग्विस्ट), ममता बघेल (पीएचडी – ईएलटी – कृतिम एसआई डिजाइन्स – लिंग्विस्ट), मोहम्मद इस्माइल (बीई – मैकेनिकल – शोभा कंस्ट्रक्शन्स, दुबई – लॉजिस्टिक्स एंड मैटीरियल्स कोऑर्डिनेटर) और एम. जीशान (बी.वोक. – प्रोडक्शन – शोभा कंस्ट्रक्शन्स, दुबई – लॉजिस्टिक्स एंड मैटीरियल्स कोऑर्डिनेटर) शामिल हैं।