अंसार अहमद शेख AIMIM में शामिल, असदुद्दीन ओवैसी ने दिलाई सदस्यता

अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी अंसार अहमद शेख AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता

रामपुर टांडा में आयोजित जनसभा के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली और पश्चिमी यूपी अध्यक्ष डॉ. महताब चौहान की मौजूदगी में ग्रहण की पार्टी की सदस्यता।

रामपुर टांडा, बसपा नेता, मण्डल कॉर्डिनेटर एवं अलीगढ़ बार ऐसोशियन के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष व पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंसार अहमद शेख रामपुर टांडा में आयोजित विशाल जनसभा में पहुँचे.

AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी,प्रदेश अध्यक्ष माननीय हाजी शौकत अली,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉक्टर महताब चौहान ने संयुक्त रूप से AIMIM पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गई।
अंसार अहमद शेख AIMIM में शामिल
इस मौके पर AIMIM पार्टी अलीगढ़ के ज़िला अध्यक्ष यामीन खान अब्बासी पूर्व पार्षद, महानगर अध्यक्ष बुन्दूखाँ नेताजी पूर्व पार्षद,मुख्य महासचिव कुंवर हारून खान,पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव माननीय पंडित दिलीप कुमार शर्मा जी,महानगर महासचिव डॉ हज़रत अली,महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजीर खान उर्फ हप्पू,महानगर उपाध्यक्ष एवं 76 शहर विधान सभा के दावेदार, (संभावित प्रत्याशी) मौ.इब्राहिम मलिक,75 कोल विधानसभा अध्यक्ष अरसद अल्वी,पूर्व जिला अध्यक्ष नफीस शेरवानी,उवैस इकबाल आदि मौजूद रहे |