मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रतियोगिता में 08 छात्र और छात्राओं के प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

50वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञानगणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 लखनऊ में सम्पन्न

 

मंडल के 26 छात्र-छात्राओ एवं अध्यापकों ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

 

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रतियोगिता में 08 छात्र और छात्राओं के प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

 

अलीगढ़ 22 दिसम्बर 2022 (सू0वि0) प्रदेश के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में ’’प्रौद्योगिकी एवं खिलौने’’ विषय पर आधारित चार दिवसीय 50वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञानगणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ में 12 से 15 दिसंबर तक किया गया।

 जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 18 मण्डल से प्रदेश स्तर पर 504 मॉडलजूनियर वर्गसीनियर वर्ग एवं अध्यापक वर्ग से प्रस्तुत किये गयेजिसमे से अलीगढ़ मंडल के 26 छात्र-छात्राओ एवं अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इन मॉडलों का निरीक्षण लखनऊ की निर्णायक मंडल टीम ने किया जिसके अंतर्गत अलीगढ़ मंडल के जूनियर वर्ग में परिवहन और नवाचार स्थिर मॉडल में सोमेन्द्र कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय अमापुर कासगंज प्रथमजूनियर वर्ग में क्रियाकारी मॉडल परिवहन और नवाचार में कुमारी शालिनी उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ़ प्रथमसीनियर क्रियाशील मॉडल के विषय पर्यावरण अनुकूल सामग्री में शुभ सिद्धांत भारद्वाज जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ एटा प्रथम रहे। सीनियर क्रियाशील में द्वितीय स्थान पर अनमोल गोस्वामी अविनाशी सहाय आर्यन इंटर कॉलेज एटा अध्यापक संवर्ग में परिवहन और नवाचार प्रमोद कुमार पाराशर एमआई इंटर कॉलेज सिकंदरा सिकंदराराऊ द्वितीय स्थान एवं जूनियर स्थिर में हर्षित कुमार राजकीय हाई स्कूल दरकोली एटा तृतीय स्थान वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास विषय पर शिवांगी सिंह रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस एवं आर्यन देव डीप इंटर कॉलेज मेडु हाथरस तृतीय स्थान पर रहे।।                     

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश अग्रवाल जी ने सभी विजेताओंप्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और साथ ही 08 छात्र और छात्राओं को प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर मंडल को गौरवान्वित करने पर बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचने का आशीर्वाद भी दिया गया। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया।

  कार्यक्रम में उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिका मंजू सिंहकल्पना जैनरामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के मनोज यादवराजकीय हाइस्कूल दरकोली सासनी हाथरस की प्रधानाचार्य नीरज गोयल दीप इंटर कॉलेजमेडु हाथरस के चिराग अग्रवाल ने प्रतिभाग किया