Home Minister Amit Shah का नेहरू पटेल नीति व Congress सरकार पर आरोप Priyanka Gandhi Vadra का पलटवार

आर्टिकल 370 35 ए पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला आने पर भाजपा नेता गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार और नेहरू नीति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर कश्मीर को आर्टिकल 370 और 35a के तहत जोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी इस पर आप कांग्रेस के तरफ से जवाब आ गया है Priyank Gandhi ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा

संसद में गृहमंत्री द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू पर मनगढ़ंत आरोप लगाया जाना बेहद शर्मनाक है।

क्या ये सच है कि कश्मीर मामले में पंडित नेहरू ने सुस्ती दिखाई?

जवाब है – बिल्कुल भी नहीं।

✔️ ऐतिहासिक दस्तावेज कहते हैं कि पंडित नेहरू और उनके सूचना तंत्र को पाकिस्तानी हमले से पहले ही इसकी खबर मिल गई थी।
✔️ उन्होंने यह तक पता लगा लिया कि हमला किस रास्ते होगा, क्या हथियार इस्तेमाल होंगे।
✔️ नेहरू जी ने सरदार पटेल और महाराजा को भी काफी पहले इसकी सूचना दी एवं विस्तृत योजना तैयार करने की सलाह दी।
✔️ उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय की शर्त पर ही सैन्य हस्तक्षेप करने की शर्त रखी ताकि भारतीय कार्रवाई वैधानिक और भारत के अधिकार क्षेत्र में हो।
✔️ इस तरह पंडित नेहरू और सरदार पटेल की कूटनीति और सूझबूझ ने पाकिस्तान से भारत पर किसी तरह का हमला करने का मौका छीन लिया। पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना।
✔️ पंडित नेहरू और पटेल ने हमेशा टीम की तरह एकजुटता से काम किया। उनमें मतभेद दिखाना, किसी को कमतर-बेहतर दिखाना धूर्तता है।

Priyanka Gandhi ने कहा देश के निर्माताओं और महापुरुषों को लेकर झूठ बोलना यह दिखाता है कि भाजपा का राष्ट्रवाद खोखला और मंशा कुत्सित है।

Pandit Nehru जी और पटेल जी ने क्या किया, क्या नहीं किया, यह बताने की जगह भाजपा और आरएसएस को ये बताना चाहिए कि उन्होंने क्या किया?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों, महापुरुषों और निर्माताओं के खिलाफ अंग्रेजों का साथ देने वाले किसी को प्रमाणपत्र न बाटें।