शिक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ पैनल में सदस्य नियुक्त होने पर प्रो. नफीस अहमद अंसारी का सम्मान

अलीगढ़, 11 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी के भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ पैनल के सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने प्रो. अंसारी को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में प्रो. अंसारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक सामग्री और नीतियों के विकास एवं समीक्षा से संबंधित कार्यों में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विभाग की ओर से प्रो. अंसारी को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया गया कि उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न पहलों एवं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।