1.26 अरब की भूमि को लेकर अलीगढ़ नगर निगम और AMU आमने-सामने,पुरा मामला क्या है?

Aligarh News , 1 मई 2025: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) यह स्पष्ट करना चाहता है कि नगर निगम, अलीगढ द्वारा जिन भूमि संबंधी मामलों को लेकर स्थल पर कार्रवाई की गई है, वह भूमि विश्वविद्यालय की विधिसम्मत स्वामित्वाधीन संपत्ति है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के पास सभी प्रासंगिक दस्तावेज, अभिलेखीय साक्ष्य और विधिक प्रमाण उपलब्ध हैं, जिन्हें नियमानुसार सक्षम मंचों पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भूमि दशकों से विश्वविद्यालय के स्वामित्व में रही है और विश्वविद्यालय द्वारा उसके अवैध कब्जे का कोई प्रश्न ही नहीं है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो अपने समस्त कार्यों में कानूनी मर्यादा, संस्थागत गरिमा और उत्तरदायित्व का पूर्णतः पालन करता है। विश्वविद्यालय इस विषय में उपयुक्त विधिक एवं प्रशासनिक कदम उठा रहा है, ताकि संस्थान के वैध अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विश्वविद्यालय अपने सभी हितधारकों को आश्वस्त करता है कि वह अपनी परिसंपत्तियों और संस्थागत प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु संकल्पबद्ध है और इस दिशा में सभी आवश्यक प्रयास तत्परता से किये जा रहे हैं।

आप के बात दे नगर निगम का दावा, 1.26 अरब की भूमि कराई कब्जा मुक्त।

बड़ा आरोप नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने कर रखा था कब्जा।

नगर निगम, प्रशासन ने लगाया नगर निगम का बोर्ड, नगला पटवारी भमोला में नगर निगम ने कार्रवाई की

दावा है की नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए लगभग 41050 वर्ग मीटर भूमि पर AMU से कब्जा प्राप्त कर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगाया।