AMU News Aligarh ZHCET के दस इंजीनियरिंग छात्रों को मिला प्लेसमेंट ऑफर

AMU Aligarh News, 15 नवंबरः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी zhcet amu के Zakir Hussain College of Engineering and Technology के दस छात्रों को हाल ही में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में सीमेंस एनर्जी, मुंबई द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए चुना गया है।

Amu tpo श्री एम. फरहान सईद ने बताया कि चयनित छात्रों में इमरान अहमद (एम.टेक इलेक्ट्रिकल), अयाज रजा (बी.टेक इलेक्ट्रिकल), धीरज कुमार शर्मा (बी.टेक इलेक्ट्रिकल), जसनूर गुरदित्त (बी.टेक, इलेक्ट्रिकल), जियाउर रहमान (बी.टेक, इलेक्ट्रिकल), नौशी शाहीन (बी.ई. इलेक्ट्रिकल), मोहम्मद हसीर (बी.ई. इलेक्ट्रिकल), फैजान खान (बी.टेक, मैकेनिकल), नूरीन मुजीब (बी.टेक इलेक्ट्रिकल) और जेनब आमिर (बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स) शामिल हैं।