Jamia Student Union Election मोहसिन मेवाती ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों का किया समर्थन

जामिया मिलिया इस्लामिया पहुँचे छात्र नेता मोहसिन मेवाती, भूख हड़ताल कर रहे रेहान और अन्य छात्रों से मिले, छात्रसंघ चुनाव की मांग का समर्थन किया

दिनांक 23 अक्टूबर। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के छात्र नेता और समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती 23 अक्टूबर को अपने साथियों के साथ नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया पहुँचे। यहाँ उन्होंने JMISU छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र रेहान और अन्य छात्रों से मुलाकात की, और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि इस मांग को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया जाएगा और छात्रों की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक पहुँचाया जाएगा, ताकि छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि छात्र हितों और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज़ उठाना बेहद जरूरी है।

JMISU छात्रसंघ चुनाव केवल चुनाव कराने का विषय नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का सवाल है। मौसिन मेवाती ने कहा कि छात्रों की जायज़ मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, और प्रशासन को इस दिशा में जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। एक छात्र नेता होने के नाते, वे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और हितों के समर्थन में हमेशा आवाज़ उठाते रहेंगे। छात्रों ने भी उनके समर्थन के लिए आभार जताया और संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
इस मौके पर नदीम खान उबैद विनोद यादव अभिषेक कुशवाहा रोहित कुमार अरमान खान नाजिम रोहित अग्रवाल ज़हीर इमरान अली मौ तालिब मौ तारिक समर मालिक आदि उपस्थित रहे।